राज्य की तर्ज पर देश में बनेगी महाविकास आघाडी - अमित देशमुख 

Tue, Mar 01 , 2022, 07:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

देश के महाविकास आघाडी का राहुल गांधी नेतृत्व करेंगे
अमित देशमुख के बयान पर सियासत गर्म 
महानगर संवाददाता, मुंबई।
राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और कांग्रेस नेता अमित देशमुख (Amit Deshmukh) ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की तर्ज पर देश में महाविकास आघाड़ी बनेगी।जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। देशमुख ने कहा कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद  राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपनी युक्ति से भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए तीन पार्टियों की महाविकास आघाड़ी बनाई जो सफल साबित हुई है इसी तरह देश में भाजपा को रोकने के लिए महाविकास आघाड़ी बनाया जाएगा। अमित देशमुख ने कहा कि आधीरात को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार (Devendra Fadnavis and Ajit Pawar) की सरकार को कुछ घंटे में ही शरद  पवार ने गिराने का काम किया उसके बाद बनी महाविकास आघाड़ी सरकार  राज्य में पिछले ढाई साल से सत्ता में हैं।जिसे  देश में भी ऐसी ही तस्वीर होने की संभावना है क्योंकि राज्य का  गठबंधन सफल  तरीके से चल रहा है। देशमुख के इस बयान से एक बार फिर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। अमित देशमुख ने कहा है कि राज्य में महाविकास अघाड़ी है और भविष्य में  देश में महाविकास अघाड़ी हो सकती है और इसका नेतृत्व राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी खुद से शुरू करने की भी अपील की। इसलिए एक तरफ आत्मनिर्भरता का नारा और दूसरी तरफ देश में गठबंधन के बयान से  कार्यकर्ता भी असमंजस में है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups