विकास में अव्वल रहने के साथ यूपी में गुंडों माफियाओं को किया दुर्बल: योगी

Mon, Feb 28 , 2022, 07:46 AM

Source : Uni India

देवरिया,28 फरवरी (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में प्रदेश का विकास करने के साथ गुंडों और माफियाओं का सफाया कर कानून का राज स्थापित किया है।
देवरिया से 25 किमी दूर रूद्रपुर विधानसभा के छपौली गांव में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडा राज स्थापित था। उस सरकार में गरीबों के खाद्यान्न पर डाका डाला जाता था।बसपा और सपा की सरकारों में प्रदेश दंगों की चपेट में बना रहता था जबकि आज भाजपा की सरकार में गुंडे, माफिया या तो प्रदेश से पलायन कर गये है या अपने वास्तविक जगह जेल में हैं। भाजपा सरकार ने आज प्रदेश को दंगा मुक्त और भयमुक्त वातावरण देने का काम किया है।
समाजवादी पार्टी (सपा) पर आतंकवाद को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि इनके शासनकाल में प्रदेश में करीब सात सौ दंगे हुए थे जबकि भाजपा की सरकार मेंं एक भी दंगे नहीं हुए। भाजपा सामाजिक न्याय के आधार पर कार्य करने पार्टी है। भाजपा ‘सबका साथ,सबका विश्वास’ पर कार्य करने वाली पार्टी है। इस कोरोना कालखंड में देश व प्रदेश की सरकार ने गरीबों फ्री में राशन और कोरोना का टीकाकरण कराकर अपने नागरिकों का जीवन बचाने के लिये काम किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार होती तो कोरोना का टीका फ्री में नहीं मिलता और न ही मुफ्त राशन मिलता।
श्री योगी ने कहा कि भाजपा विकास के लिये काम करने वाली पार्टी है तथा भाजपा सरकार ने प्रदेश के गरीबों, महिलाओं, किसानों की भलाई और विकास के पथ पर ले जानेवाली पार्टी है।उन्होंने अपनी पांच साल की उपलब्‍ध‍ियां गिनाते हुए कहा कि कोरोना काल हो या कोई अन्‍य चुनौती भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups