मणिपुर विस चुनाव: मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने डाला वोट

Mon, Feb 28 , 2022, 12:34 PM

Source : Uni India

इंफाल, 28 फरवरी (हि.स.)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (CM N Biren Singh) ने सोमवार को भाजपा की जीत की प्रार्थना करने के बाद इंफाल पश्चिम के हिंगांग विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला।
12वीं मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। 38 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार (28 फरवरी) को हो रहे पहले चरण के मतदान के लिए 15 महिला उम्मीदवारों सहित 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में 1,721 मतदान केंद्रों पर 580607 पुरुषों, 628657 महिलाओं और 175 ट्रांसजेंडर सहित कुल 1209439 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कुल 2070,113 मतदाता 256 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups