ENG vs IND 1st Test: कप्तान गिल के ऐतिहासिक अर्धशतक से खत्म हुआ 4 साल का इंतजार, बने पहले कप्तान!

Fri, Jun 20 , 2025, 09:03 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Shubman Gill Fifty ENG vs IND 1st Test: टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बतौर टेस्ट कप्तान धमाकेदार शुरुआत की है। शुभमन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार अर्धशतक जड़ा है। शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ 91.07 की स्ट्राइक रेट से 56 गेंदों में यह अर्धशतक पूरा किया। शुभमन ने इस पारी में 8 चौके लगाए। शुभमन बतौर कप्तान अपने पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले पहले युवा भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। यह 4 साल बाद एशिया के बाहर शुभमन का पहला टेस्ट अर्धशतक भी था। शुभमन ने इससे पहले अपना आखिरी अर्धशतक 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगाया था।

रोहित शर्मा के संन्यास (Rohit Sharma retirement) के बाद 24 मई को शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया था। इसके बाद से गिल पर बतौर कप्तान टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाने की चुनौती थी। शुभमन अर्धशतक जड़कर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। शुभमन ने यह अर्धशतक विराट कोहली (नंबर चार पर) की जगह बल्लेबाजी करते हुए लगाया। शुभमन को पिछले 4 सालों में देश में अर्धशतक नहीं लगा पाने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। गिल ने आखिरकार इस इंतजार को खत्म किया। शुभमन का यह टेस्ट करियर का आठवां और कप्तान के तौर पर पहला अर्धशतक था।

देश में शुभमन का प्रदर्शन
शुभमन ने अपने टेस्ट करियर में 2021 में ऑस्ट्रेलिया में 2 अर्धशतक लगाए थे। ऐतिहासिक गाबा टेस्ट जीत में शुभमन ने निर्णायक भूमिका निभाई थी। गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन ने 91 रन बनाए। यह देश में शुभमन का सर्वोच्च स्कोर था। शुभमन ने इससे पहले 2021 में सिडनी में अर्धशतक लगाया था। लीड्स में शुभमन का यह पहला और देश में तीसरा अर्धशतक था।

इंग्लैंड में शुभमन का प्रदर्शन
लीड्स टेस्ट से पहले शुभमन ने इंग्लैंड में 3 मैच खेले हैं। शुभमन ने इन 3 मैचों में 6 पारियों में 17 की औसत से 102 रन बनाए हैं। इंग्लैंड में शुभमन का सर्वोच्च स्कोर 28 रन रहा है। शुभमन ने इससे पहले 6 पारियों में क्रमश: 28, 8, 17, 4, 13 और 18 रन बनाए थे। शुभमन ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड में अपना पहला मैच खेला था। शुभमन का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 का फाइनल इंग्लैंड में उनका पहला मैच था।

भारत के नाम दूसरा सेशन
इस बीच, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दूसरा सेशन अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने 51 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और शुभमन की जोड़ी नाबाद लौटी है। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 123 रनों की नाबाद साझेदारी की है। यशस्वी 100 और शुभमन 58 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि केएल राहुल ने 42 रन बनाए। जबकि पदार्पण कर रहे साई सुदर्शन एक भी बल्ला नहीं चला सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
BHU App Help: नमस्ते बीएचयू ऐप के जरिये पांच सप्ताह में 108 बार मांगी गई मदद!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups