योगी को मठ भेजने की धमकी दे पूर्वांचल का अपमान कर रहे अखिलेश : मनोज तिवारी

Sun, Feb 27 , 2022, 08:55 AM

Source : Uni India

 कहा, बाबा का बुलडोजर चल रहा है तो सपा, कांग्रेस, बसपा को हो रहा है दर्द
 सिद्धार्थनगर के इटवा में रविवार को भोजपुरी अभिनेता व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने की जनसभा
सिद्धार्थनगर, 27 फरवरी (हि.स.)।
भोजपुरी अभिनेता व दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को मठ भेजने की धमकी देकर कुछ लोग हमारा और आपका ही नहीं, बल्कि समूचे पूर्वांचल का अपमान कर रहे हैं। इसका जवाब पूर्वांचल की जनता तीन मार्च को देगी। वह इटवा विधानसभा के मिठौवा बाजार में पार्टी प्रत्याशी डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने काशी विश्वनाथ का भव्य कॉरिडोर बनाया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना रहे हैं। विन्ध्याचल कॉरिडोर भी बन रहा है। सड़कें बनाई, फ्री इलाज की सुविधा दी। घर दिए, शौचालय बनवाए, रसोई गैस दिए। उन्होंने कहा कि हम जो नहीं कहते हैं वह भी करते हैं। हमने फ्री राशन देने के लिए कहा था क्या, नहीं न। फ्री राशन भी दे रहे हैं। सभी को मिल रहा या नहीं। विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग दिन-दहाड़े बेटियों को उठा ले रहे थे, छेड़छाड़ करते थे, जमीनों व घरों पर कब्जा कर लेते थे आज उन पर बाबा का बुलडोजर चल रहा है तो सपा, कांग्रेस, बसपा को दर्द हो रहा है। उन्होंने कैराना के बारे में भीड़ से पूछते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में वहां के लोग अपने घरों पर मकान बिकाऊ होने के पोस्टर लगा रहे थे। वजह थी बेटियों को घरों से दिन-दहाड़े उठा लिया जा रहा था। इससे तंग होकर लोग घर छोड़कर पलायन कर रहे थे। पुलिस जाती थी तो गुंडों का संरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री का फोन आ जाता था लेकिन जैसे ही योगी जी मुख्यमंत्री बने वैसे ही कैराना छोड़कर गए लोग वापस आने लगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups