देवरिया, 27 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को देवरिया जिले के सोन्दा की चुनावी जनसभा में योगी सरकार (Yogi Sarkar) की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सपा, कांग्रेस एवं बसपा पर जमकर बरसे। मोदी ने कहा कि इन दलों ने सिर्फ परिवारवाद और खुद के विकास पर ध्यान दिया, जबकि भाजपा ने बिना भेदभाव के सभी का विकास किया। प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने अपने भाषण की शुरुआत देवरहा बाबा और मां तरकुलही देवी को नमन कर की। उन्होंने भोजपुरी में कहा कि रउरा सब के राम-राम, देवरहा बाबा के धरती देवरिया के लोगों को हाथ जोड़कर प्रणाम करत बानी। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवादी लोगों ने सिर्फ अपने विकास पर ध्यान दिया, यह बात देवरिया के लोगों को याद है। पहले की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। दिमागी बुखार से मासूम बच्चों की मौत हो जाती थी, लेकिन परिवारवादियों ने कुछ नहीं किया। योगी सरकार ने बच्चों का जीवन बचाया है। यूपी में नौ मेडिकल कालेज का लोकार्पण करने का मौका मिला। पहले भी बन सकता था, लेकिन यह घोर परिवारवादियों की प्राथमिकता में सूची में नहीं था। भाजपा की सरकार में 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी। गोरखपुर एम्स दी, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
मोदी (Modi) ने कोरोना महामारी का जिक्र कर कहा कि कुछ राजनीतिक दलों के नेता महामारी में भी लोगों के साथ जमकर राजनीति कर रहे थे। लोगों का हौसला बढ़ाने की बजाय हतोत्साहित कर रहे थे। गरीबों को वैक्सीन के लिए भड़काया जाता रहा। आज वैक्सीन की देन है कि स्कूल और कॉलेज खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में भाजपा सरकार (BJP government) गरीबों के पेट की सेाच रही थी, जबकि राजनीति करने वाले राजनीति कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। गन्ना उत्पादन से देवरिया की पहचान है, लेकिन पिछली सरकारों ने चीनी मिल बंद करा दिया। किसान अपने दर्द को कभी नहीं भूल सकता। लाठी खाकर पर्ची मिलती थी। भुगतान के लिए वर्षों बीत जाते थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने चीनी मिल खोली।
प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने कहा कि योगी जी जब गोरखपुर से सांसद थे तो फर्टिलाइज़र के लिए संघर्ष किया था, लेकिन परिवारवादियों ने उसमें रोड़े अटकाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का मंत्र हैं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। भाजपा गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि तीन मार्च को कमल का बटन दबाकर भारी मतों से भाजपा उम्मीदवारों को जिताएं और योगी जी के हाथों को मजबूत करें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 27 , 2022, 08:06 AM