Powerful Tropical cyclone Wutip: चीन में चक्रवाती तूफान वुटिप के लिए येलो अलर्ट जारी

Sat, Jun 14 , 2025, 12:17 PM

Source : Uni India

बीजिंग। चीन की राष्ट्रीय वेधशाला (China's National Observatory) ने शनिवार को शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान वुटिप (Powerful tropical cyclone Wutip) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और साल के इस पहले तूफान से देश के दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाएं (strong winds) और भारी बारिश (heavy rains) होने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (National Meteorological Center) के अनुसार तूफान आज तड़के पांच बजे 19.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 108.8 डिग्री पूर्वी देशांतर पर देखा गया। अभी तूफ़ान 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है और इसके दोपहर तक दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत के लेइझोउ से गुआंग्शी के बेइहाई तट तक पहुंचने के आसार हैं और तट पर टकराने के बाद इसकी तीव्रता कम हो जायेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups