Russia Israel Iran: रूस ने की इजरायल की ओर से ईरान पर किये गये हमले की निंदा!

Fri, Jun 13 , 2025, 10:32 PM

Source : Uni India

माॅस्को। रूस ने इजरायल-ईरान संघर्ष (Israel-Iran conflict) के बारे में चिंता व्यक्त की है और तनाव में तेज वृद्धि की आलोचना की है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के निर्देश पर विदेश मंत्रालय जल्द ही इजरायल और ईरान के बीच की स्थिति पर एक विस्तृत बयान जारी करेगा। उन्होंने कहा, “राष्ट्र प्रमुख के आदेश से विदेश मंत्रालय बहुत निकट भविष्य में एक विस्तृत बयान जारी करेगा, जिसे फिर संयुक्त राष्ट्र में वितरित किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि श्री पुतिन को दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बारे में जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति पुतिन को रक्षा मंत्रालय, विदेशी खुफिया सेवा और विदेश मंत्रालय के माध्यम से क्षेत्रीय घटनाओं पर वास्तविक समय की रिपोर्ट मिल रही है।”

तास न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेश मंत्रालय ने इजरायली हमलों की निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा, “हम पश्चिम एशिया में तनाव के खतरनाक रूप से बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हैं। हम इजरायल के बलपूर्वक अभियान की कड़ी निंदा करते हैं। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून (international community) के मानदंडों का उल्लंघन करता है। एक संप्रभु देश, उसके नागरिकों, शांतिपूर्ण शहरों और परमाणु अवसंरचना सुविधाओं के खिलाफ बिना उकसावे के सैन्य हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस तरह के अत्याचारों को उदासीनता से नहीं देख सकता, क्योंकि वे दुनिया को नष्ट कर देते हैं और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups