लॉस एंजिल्स पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ स्टन ग्रेनेड, घुड़सवार सेना का किया इस्तेमाल

Thu, Jun 12 , 2025, 12:04 PM

Source : Uni India

लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आव्रजन विरोध प्रदर्शन (Immigration protests) के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ स्टन ग्रेनेड और घुड़सवार सेना (stun grenades and cavalry against protesters) का इस्तेमाल किया। एक आरआईए नोवोस्ती संवाददाता ने यह जानकारी दी। संवाददाता ने कहा कि अमेरिकी सरकार की आव्रजन नीति के खिलाफ सैकड़ों प्रदर्शनकारी कर्फ्यू के बावजूद लॉस एंजिल्स के पुरान शहर में डटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीनविच मीन टाइम के अनुसार गुरुवार को तीन बजे कर्फ्यू शुरू होगा। नियत समय से आधे घंटे पहले, सैकड़ों लोग शहर की सड़कों पर उतर आये हैं। उन्होंने सड़क को अवरुद्ध कर दिया है।

गौरतलब है कि छह जून को लॉस एंजिल्स के पुराने शहर में अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन द्वारा की गई छापेमारी प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में बदल गई। उसी दिन, कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने धमकी दी कि संघीय वित्त पोषण में ट्रम्प प्रशासन की संभावित बड़े पैमाने पर कटौती के जवाब में संघीय करों का भुगतान करने से इनकार कर सकता है। जिसके बाद इसके अगले दिन व्हाइट हाउस ने शहर में 2,000 राष्ट्रीय गार्ड की तैनाती की घोषणा की।

सेना की तैनाती के जवाब में न्यूसम ने आधिकारिक तौर पर निर्णय को पलटने का अनुरोध किया, तथा व्हाइट हाउस पर दंगे भड़काने का आरोप लगाया तथा कहा कि राष्ट्रपति के हस्तक्षेप तक प्रांत और शहर के अधिकारियों को कोई समस्या नहीं थी। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कैलिफोर्निया के गवर्नर न्यूजॉम और अन्य स्थानीय अधिकारियों की आपत्तियों के बावजूद लॉस एंजिल्स क्षेत्र में 4,000 से अधिक नेशनल गार्ड सैनिकों और लगभग 700 सक्रिय नौसैनिकों को भेजा है। आव्रजन विरोध प्रदर्शन में लगभग 400 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups