बिखर कर एक सर्कस बन चुकी है पंजाब कांग्रेस, इसके सभी नेता 'जोकर': अरविंद केजरीवाल

Fri, Dec 24 , 2021, 06:55 AM

Source :

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पंजाब कांग्रेस बिखर कर एक सर्कस बन चुकी है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के नेतओं को 'जोकर' तक कह डाला है। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी हुई है जिसके तहत वह लगातार सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमले बोल रही है। 
केजरीवाल ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में बेहद कमजोर सरकार है जो लोगों को सुरक्षा और ईमानदार शासन नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा पंजाब कांग्रेस बिखर कर एक सर्कस बन चुकी है और इसके सभी नेता एक 'जोकर' की तरह व्यवहार कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस पूरी तरह से एक सर्कस बन चुकी है और इसके सभी नेता जोकर हैं। 
चुनावों के समय में ही धमाके और बेअदबियां क्यों?
लुधियाना बम वस्फिोट को एक चुनावी साजिश करार देते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि हर बार चुनावों के समय में ही धमाके और बेअदबियां क्यों होती हैं। उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनावों के समय मंडी मौड़ में बम धमाका हुआ था और बरगाड़ी में श्री ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई थी, लेकिन पांच वर्ष गुजर जाने पर भी किसी दोषी को सजा नहीं दी गई। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
रामनगर में इंडेन गैस गोदाम के सामने कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups