Trump's conversation with Putin: ट्रंप ने पुतिन से फोन पर यूक्रेन युद्ध,ईरान पर की लंबी बातचीत!

Thu, Jun 05 , 2025, 07:10 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने बुधवार को रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) से यूक्रेन-रुस युद्ध और ईरान के मुद्दे (Ukraine-Russia war and Iranian issue) पर लंबी बातचीत की। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बातचीत करीब सवा घंटा चली। ट्रंप ने लिखा,“मैनें अभी-अभी रुस के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत खत्म की। यह कॉल करीब एक घंटा 15 मिनट चली।”

उन्होंने कहा कि पुतिन के साथ बातचीत में उन्होंने रुस में खड़े विमान पर यूक्रेन के हमलों और दोनों ओर से हो रहे आक्रमणों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बातचीत अच्छी थी लेकिन ऐसी नहीं कि जिससे तत्काल शांति की उम्मीद की जा सके। ट्रंप के अनुसार पुतिन अपने हवाई अड्डों पर यूक्रेन के हवाई हमलों से नाराज हैं और उन्होंने कहा है कि वह यूक्रेन को इसका जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी पुतिन से ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार के बारे में ईरान के निर्णय को लेकर समय बहुत तेजी से बीत रहा है। इस पर फैसला जल्द-जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं हासिल कर सकता और मेरी राय में हम दाेनों इस पर सहमत थे। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि इस मामले में बातचीत में वह शामिल हो सकते हैं। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups