IPL 2025 Final : RCB-पंजाब ने पहले ओवर में तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड, पढ़ें क्या किया!

Tue, Jun 03 , 2025, 10:26 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

IPL 2025 : टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Punjab Kings and Royal Challengers Bangalore) ने चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों ने पहले ओवर में ही ये कमाल कर दिखाया।दोनों टीमों ने पहले ओवर में 13 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) और फिलिप साल्ट की जोड़ी मैदान पर उतरी। फिलिप साल्ट ने स्ट्राइक ली। पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंकने आए. इस ओवर की पहली गेंद वाइड फेंकी गई। उसके बाद अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंद बिना रन बनाए फेंकी।उन्होंने तीसरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया। उसके बाद चौथी गेंद पर दो रन आए। पांचवीं गेंद पर चौका आया और छठी गेंद बिना रन बनाए फेंकी गई। आरसीबी ने पहले ओवर में बिना एक भी विकेट खोए 13 रन बनाए। इन 13 रनों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने पांच बार खिताब जीता है।

पंजाब किंग्स को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य मिला था। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की जोड़ी मैदान में उतरी और पहले ओवर में 13 रन बनाए। इसके साथ ही पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल फाइनल के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पहले ओवर में 10 रन बनाए थे। अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ एक विकेट के नुकसान पर 10 रन बनाए थे। अब यह रिकॉर्ड आरसीबी और पंजाब के नाम हो गया है।

पहली बार एक भी खिताब नहीं जीतने वाली टीमें आईपीएल 2025 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम तीन बार फाइनल में पहुंची थी। लेकिन तीनों ही बार उसे हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी ने 9 साल बाद फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं पंजाब किंग्स दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वे 2014 में फाइनल में पहुंची थी। लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब उन्होंने 11 साल बाद फाइनल में जगह पक्की की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
BHU App Help: नमस्ते बीएचयू ऐप के जरिये पांच सप्ताह में 108 बार मांगी गई मदद!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups