highway accident: मैक्सिको में सड़क हादसे में 21 की मौत! कई अन्य जख्मी, आंतरिक मंत्री सैमुअल एगुइलर ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर दी जानकारी

Thu, May 15 , 2025, 12:16 PM

Source : Uni India

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के मध्य-पूर्वी राज्य पुएब्ला में राजमार्ग दुर्घटना (Puebla highway accident) में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुएब्ला के आंतरिक मंत्री सैमुअल एगुइलर ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह हादसा तीन वाहनों से जुड़ा हुआ है और इसके कारण कई अन्य लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। 

दुर्घटना बुधवार सुबह कुआकनोपालन-ओक्साका राजमार्ग के किलोमीटर 31 पर हुई। घटनास्थल पर एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएँ काम कर रही हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि घातक टक्कर उस समय हुयी, जब एक ट्रक ने विपरीत लेन में जाने से पहले एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया और फिर एक बस को टक्कर मार दी, फिर एक परिवहन वैन से टकरा गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups