चेन्नई। तमिलनाडु में विपक्षी दल अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी, पीएमके अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदास (Dr. Anbumani Ramadoss) और विभिन्न राजनीतिक दलों (Political Parties) के नेताओं ने रविवार को राज्य के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अपने शुभकामना संदेश में श्री पलानीस्वामी ने राज्य के लोगों की सुखसमृद्धि, और स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा, " दीपावली (Deepavali) सबसे प्रिय त्योहारों में से एक है। मैं प्रकाश के इस त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।"
ईपीएस ने कहा, "दीपावली को एक ऐसे दिन के रूप में मनाया जाता है जो अंधकार पर प्रकाश की विजय है और समृद्धि एवं खुशियां लाता है। यह त्योहार हमें अनुशासन, एकता और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देता है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय और हमारे जीवन से गरीबी, दुख और दुर्भाग्य को दूर करने का प्रतीक है।" ईपीएस ने कहा, "इस शुभ अवसर पर मेरी प्रार्थना है कि तमिलनाडु के सभी लोग आनंद, अच्छे स्वास्थ्य एवं समृद्धि के साथ रहें तथा हमारे क्रांतिकारी नेताओं एमजीआर और पुरात्ची थलाइवी अम्मा (J. Jayalalithaa) का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।"
डॉ. अंबुमणि ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है।
उन्होंने कहा कि इस दीपावली में कई बुराइयों को नष्ट करने की आवश्यकता है और उनमें से सबसे प्रमुख है सत्तारूढ़ द्रमुक को 2026 के विधानसभा चुनावों में हटाना, जिससे लोगों के जीवन में रोशनी आयेगी। उन्होंने कहा, "मैं तमिलनाडु और विश्व के अन्य भागों में प्रकाश के इस उत्सव को मनाने वाले सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।" डॉ. अंबुमणि ने कहा, "कई ऐसी ताकतें हैं जिन्हें नष्ट करने की आवश्यकता है जैसे मूल्य वृद्धि, कर चोरी, बेरोजगारी, कानून और व्यवस्था का विघटन। इन सभी को खत्म करने का समाधान आपकी उंगलियों पर है और आप इसे एक बार करते हैं तो तमिलनाडु में अंधकार आज ही समाप्त हो जाएगा और खुशहाली हमेशा के लिए कायम रहेगी।"
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 19 , 2025, 06:45 PM