Australia shipwreck: उन्नीसवीं सदी के जहाज का मलबा दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में मिला!

Thu, May 08 , 2025, 07:00 PM

Source : Uni India

कैनबरा। शोधकर्ताओं ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के तट के पास 1857 में डूबे 19वीं सदी के डच व्यापारिक जहाज़ कोनिंग विलेम डी ट्वीडे (Ship Koning Willem de Tweede) का मलबा खोज लिया है। ऑस्ट्रेलियन नेशनल मैरीटाइम म्यूज़ियम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 800 टन का यह डच जहाज़ ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड रश दौर में चीनी प्रवासियों को लाने में शामिल था। यह जहाज 400 से ज़्यादा चीन के खनिकों को विक्टोरिया के गोल्डफील्ड पहुंचाने के बाद दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के रोबे कस्बे के पास गीचेन बे में डूब गया था।

विज्ञप्ति के अनुसार, 25 क्रू सदस्यों में से सोलह डूब गए और लॉन्ग बीच, रोब के टीलों में दब गए। खोजी टीम ने मरीन मैग्नेटोमीटर और अंडरवाटर मेटल डिटेक्टर की मदद से जहाज़ के विंडलास, लकड़ी के तख्ते और हुल के हिस्सों की पहचान की जो अब समुद्र तल के नीचे दबे हैं। मलबे की जगह ऐतिहासिक रिकॉर्ड से मेल खाती है और आसपास किसी अन्य बड़े जहाज़ के डूबने के प्रमाण नहीं हैं। चुंबकीय आंकड़े जहाज की 42.7 मीटर लंबाई से मेल खाते हैं। मार्च 2023 में, 19वीं सदी की चीनी मिट्टी के बर्तन के टुकड़े मिलने से एक डूबे जहाज की पहचान की पुष्टि हुई है।

ऑस्ट्रेलियन नेशनल मैरीटाइम म्यूज़ियम के नेतृत्व में यह खोज अप्रैल 2022 में शुरू हुई थी, जिसमें कई संस्थानों और नीदरलैंड की सरकार ने सहयोग किया।
म्यूज़ियम के जेम्स हंटर (James Hunter) ने कहा, ''अब हमें लगभग पूरा यकीन है कि यही वह जहाज है, लेकिन अगर उस पर नाम की घंटी मिल जाए तो यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।''

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups