जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत (Indonesia's West Sumatra province) के पदांग पंजांग शहर (Padang Panjang city) में मंगलवार सुबह बस दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए। अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
पदांग पंजांग में परिवहन विभाग के प्रमुख अर्केस रेफैगस ने यहां शिन्हुआ को बताया कि यह दुर्घटना अंतर लिंटास सुमात्रा (एएलएस) कंपनी द्वारा संचालित एक बस के कथिततौर पर ब्रेक फेल होने के कारण हुई। ब्रेक फेल होने के कारण बस ने नियंत्रण खो दिया और पलट गई।
रेफैगस ने कहा, “एएलएस बस काफी तेज रफ्तार से जा रही थी और इसी दौरान ब्रेक फेल हो गया। बस तीव्र मोड़ पर पलट गई।” उन्होंने कहा कि बस में 25 लोग सवार थे। बस पलटते ही एक घर की बाड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बस चालक बच गया। सभी घायलों को दो स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 06 , 2025, 02:33 PM