First successful surgery on HOCM: जोधपुर एम्स में एचओसीएम पर पहली बार सफल सर्जरी!

Thu, May 01 , 2025, 09:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जोधपुर: राजस्थान के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में एक गंभीर और संभावित जानलेवा हृदय रोग हाइपरट्रॉफिक ऑब्सट्रक्टिव कार्डियोमायोपैथी (Hypertrophic Obstructive Cardiomyopathy) पर पहली बार सफल सर्जरी की गई हैं जिसे अचानक हृदयगति रुकने से बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस जानलेवा रोग के इलाज के लिए एम्स जोधपुर के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग ने हाल में एक दो दिवसीय विशेष शल्य कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें यह जटिल सर्जरी संस्थान में पहली बार सफलतापूर्वक की गई। 34 से 74 वर्ष की आयु के चार मरीजों का सेप्टल मायेक्टॉमी नामक जटिल ओपन-हार्ट सर्जरी की गई। इनमें से एक मरीज को कुछ समय पूर्व अचानक हृदयगति रुकने से बचाया गया था जो इस सर्जरी की जीवन-रक्षक भूमिका को दर्शाता है।

इस कार्यशाला का मार्गदर्शन डा श्याम के एस थिंगनाम, पूर्व विभागाध्यक्ष, सीटीवीएस, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने किया। सर्जरी टीम का नेतृत्व डॉ. आलोक के. शर्मा, विभागाध्यक्ष, सीटीवीएस, एम्स जोधपुर ने किया। यह बीमारी विशेष रूप से चिंताजनक इसलिए भी है क्योंकि यह अक्सर परिवारों में पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है (आनुवंशिक होती है)। कई बार यह बिना किसी लक्षण के भी मौजूद रह सकती है। 

इसके मद्देनजर एम्स जोधपुर ने इन सर्जरी से गुज़रे मरीजों के परिवारजनों की स्क्रीनिंग की पहल शुरू की है ताकि समय रहते जिन पर खतरा है, उनकी पहचान की जा सके और इलाज प्रारंभ हो सके। इस पहल के तहत गत 27 अप्रैल को कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें जोधपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के हृदय सर्जनों, कार्डियोलॉजिस्टों और एनेस्थेटिस्टों ने भाग लिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups