WhatsApp Tricks : क्या आप भी अनचाहे व्हाट्सएप चैटिंग या आने वाले संदेश से परशान हैं? तो अभी जाईये सेटिंग में, इनेबल करिये ये फीचर

Fri, Apr 25 , 2025, 02:47 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय कई बार हमें अनजान नंबरों (unknown numbers) से मैसेज आने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी तरकीब है, जिसका पालन करने पर अज्ञात नंबरों से आने वाले संदेश स्वतः ही ब्लॉक हो जाएंगे। हैरान होना स्वाभाविक है क्योंकि बहुत से लोग अभी भी व्हाट्सएप में छिपे इस फीचर (feature hidden) से अनजान हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह फीचर आपकी किस तरह मदद करता है और आप इस फीचर को कैसे इनेबल कर सकते हैं।

Block Unknown Account Messages: इसे कैसे चालू करें
ब्लॉक अननोन अकाउंट मैसेज (Block Unknown Account Messages) नामक यह फीचर व्हाट्सएप की सेटिंग में छिपा हुआ है। कंपनी के आधिकारिक पेज पर भी इस फीचर के बारे में जानकारी दी गई है। यह सुविधा किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाले संदेशों को ब्लॉक नहीं करती। लेकिन यह सुविधा तब सक्रिय हो जाती है जब आपको अज्ञात नंबरों से संदेश मिलने लगते हैं।

WhatsApp Privacy Feature: इसे कैसे चालू करें
अगर आप भी व्हाट्सएप में उपलब्ध इस उपयोगी फीचर को इनेबल करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको व्हाट्सएप ओपन करना होगा। इसके बाद दाईं ओर दिखाई दे रहे तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें, जैसे ही आप तीन डॉट पर क्लिक करेंगे तो आपको सेटिंग्स का ऑप्शन दिखाई देगा।

सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करें, फिर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको एडवांस्ड ऑप्शन दिखाई देगा। एडवांस्ड ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको यह फीचर दिखाई देगा, आप इसे यहां से इनेबल कर सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups