Easter ceasefire agreement: रूस ने ईस्टर युद्धविराम समझौते को बढ़ाने का कोई आदेश नहीं किया जारी

Mon, Apr 21 , 2025, 02:06 PM

Source : Uni India

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने ईस्टर युद्धविराम समझौते (Easter ceasefire agreement) को बढ़ाने का कोई आदेश जारी नहीं किया है, जो सोमवार को समाप्त हो गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव (Dmitry Peskov) ने टीएएसएस समाचार एजेंसी को बताया कि स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम करीब 06:00 से सोमवार देर रात करीब 12 बजे तक 30 घंटे तक चलने वाले युद्धविराम की घोषणा पुतिन ने रूसी सेना के जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव (General Valery Gerasimov) के साथ बैठक के दौरान की। रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) ने कहा कि इस अवधि के दौरान विशेष सैन्य अभियान में शामिल सभी इकाइयों ने युद्धविराम का सख्ती से पालन किया और अपनी पहले से चली आ रही स्थिति को बनाए रखा।

 रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनके सैनिकों ने दोनेत्स्क क्षेत्र में सुखा बाल्का और बोहातिर के पास रविवार देर रात यूक्रेनी सेना की ओर से किए गए कई हमलों को विफल कर दिया। इन हमलों के परिणामस्वरूप नागरिक हताहत हुए और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार को कहा कि स्थानीय समयुनसार शनिवार देर रात करीब 12 बजे से रविवार तक 26 रूसी हमले हुए। उन्होंने रूस पर अपने स्व-घोषित युद्ध विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups