रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज एमएस-26 चालक दल के साथ पृथ्वी पर लौटा

Mon, Apr 21 , 2025, 11:18 AM

Source : Uni India

मास्को। रुस का सोयुज एमएस-26 (Russia's Soyuz MS-26) अंतरिक्ष यान चालक दल के साथ रविवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आया। रूसी संघीय अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस (Russian Federal Space Corporation Roscosmos) ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है।

वेबसाइट पर कहा गया है कि रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी ओविचिनिन, इवान वैगनर और नासा के अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट को ले जाने वाला अवरोही मॉड्यूल मध्य4 कजाकिस्तान के जेज़काज़गन शहर के पास मास्को समयानुसार 04:20 बजे उतरा।

रोस्कोस्मोस ने कहा कि वापसी से पहले सोयुज एमएस-26 आईएसएस के रूसी खंड के रासवेट मॉड्यूल से अनडॉक हो गया साथ ही कहा कि डीऑर्बिट और अवरोही संचालन योजना के अनुसार आगे बढ़ा। सितंबर 2024 में आईएसएस पर पहुंचने के बाद से चालक दल ने 43 अनुप्रयुक्त विज्ञान प्रयोग किए एक स्पेसवॉक किया और एक चालक दल और दो कार्गो अंतरिक्ष यान के डॉकिंग में भाग लिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups