Soyuz Capsule Back: दो रूसी और एक अमेरिकी यात्री के साथ सोयूज एमएस-26 अंतरिक्ष यान कजाकिस्तान में उतरा

Sun, Apr 20 , 2025, 11:28 AM

Source : Uni India

मास्को। अंतरिक्ष यान सोयूज एमएस-26 (spacecraft Soyuz MS-26) का अवतरण मॉड्यूल कजाकिस्तान में उतरा, जिसमें दो रूसी अंतरिक्षयात्री एलेक्सी ओविचिन (Russian cosmonauts Alexey Ovchinin) और इवान वैगनर (Ivan Vagner) और एक नासा के अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट वापस लौटे। लैंडिंग के बारे में रोस्कोस्मोस की ओर से दी गयी जानकारी में बताया गया कि ओवचिनिन, वाग्नर और पेटिट सोयूज शनिवार देर शाम अंतरिक्ष यान में सवार हुए और अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद रूसी, अमेरिकी और जापानी अंतरिक्ष यात्रियों से विदाई लेकर सोयूज (Soyuz Capsule Back) और इसके बाद आईएसएस के बीच के हैच बंद कर दिए।

अंतरिक्ष यान 19 अप्रैल को सोयूज एमएस-26 स्टेशन से अलग होकर कज़ाख स्टेपी में पैराशूट से सुरक्षित उतरा। उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर 2024 से, आईएसएस पर रहे ओवचिनिन, वाग्नर और पेटिट ने 40 से अधिक प्रयोग किए और एक स्पेसवॉक में ऑल स्काई मॉनिटर स्पेक्ट्रोमीटर स्थापित किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups