भजनलाल, देवनानी सहित कई नेताओं ने देबेंन्द्र प्रधान के निधन जताया शोक

Mon, Mar 17 , 2025, 04:01 PM

Source : Uni India

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma), विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Deputy Chief Minister Diya Kumari) सहित कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिताजी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा देबेंद्र प्रधान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं। शर्मा ने देबेन्द्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा “उनके निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।”

 देवनानी ने कहा कि देबेंद्र प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री के रूप में देबेंद्र प्रधान संगठन और जन सेवा के लिए सदैव समर्पित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। सुश्री दिया कुमारी ने कहा कि डा देवेंद्र प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन, समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने इस अपार क्षति की घड़ी में उनके परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

उपमुख्यमंत्री डा प्रेम चंद बैरवा ने भी श्री देबेंद्र प्रधान के निधन पर गहरा दुख जताया और कहा कि उनके निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। डा बैरवा ने कहा कि इनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी डा देवेंद्र प्रधान के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि उनके निधन का दुःखद समाचार मिला। उनका जीवन राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इसी तरह भाजपा के अन्य कई नेताओं ने भी श्री देबेंद्र प्रधान के निधन पर अपना शोक प्रकट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Pro Kabaddi U Mumba Player Death: प्रो कबड्डी फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़! यू मुंबा टीम के प्लेयर ए बाला भारती का 20 साल की उम्र में अचानक निधन 
Rajiv Deshmukh Passes Away: पूर्व MLA राजीव देशमुख की हार्ट अटैक से मौत; चालीसगांव की राजनीतिक में भारी शोक
Delhi NCR AQI: दिवाली के बाद शहरों में सांस लेने में दिक्कत! AQI बढ़ने से एयर क्वालिटी और खराब, 38 में से 36 स्टेशन ‘रेड ज़ोन’ में
Trump's Ultimatum to Hamas: इज़राइल के हमास पर गाजा सीज़फ़ायर तोड़ने का आरोप लगाने के बाद ट्रंप की हमास को आखिरी चेतावनी! कहा - अगर ट्रूस तोड़ा तो खत्म कर देंगे’
Police Memorial Day: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारियों ने किया शहीद पुलिस जवानों को नमन, बीएसएफ ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups