Israel attacked southern Syria: इजरायल ने दक्षिणी सीरिया में पूर्व सैन्य स्थल पर किये हवाई हमले

Tue, Mar 11 , 2025, 12:43 PM

Source : Uni India

दमिश्क। इजरायल के लड़ाकू विमानों (Israeli fighter jets) ने सोमवार को दक्षिणी सीरिया (southern Syria) में एक पूर्व सैन्य स्थल पर हवाई हमले किए। सीरिया की मानवाधिकार वेधशाला के अनुसार हमलों का लक्ष्य दारा प्रांत में जबाब और इजरा के पास 89वीं आर्टिलरी रेजिमेंट बेस (89th Artillery Regiment base) था। ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था ने बताया कि हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं किया जा सका है।

मानवाधिकार वेधशाला के अनुसार यह घटना 2025 की शुरुआत से सीरियाई क्षेत्र पर 21वां इजरायली हमला है। इनमें से 19 हवाई हमले थे जबकि दो जमीनी हमले थे। इजरायली अभियानों ने हथियार डिपो, सैन्य मुख्यालय और वाहनों सहित कम से कम 23 स्थलों को निशाना बनाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups