landslides in the city of La Paz: बोलीविया में बारिश ने मचाई तबाही! 40 लोगों की मौत, सात अन्य लापता

Tue, Mar 11 , 2025, 12:10 PM

Source : Uni India

ला पाज़। बोलिविया में भारी बारिश (Heavy rains) और उसके कारण आई बाढ़ से 40 लोगों की मौत हो गयी है और सात अन्य लापता हैं। नागरिक सुरक्षा उप मंत्री जुआन कार्लोस कैल्विमोंटेस (Deputy Minister of Civil Protection Juan Carlos Calvimontes) ने चेतावनी दी है कि सोमवार को सुबह ला पाज़ शहर में भूस्खलन (landslides in the city of La Paz) के कारण 80 घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

अधिकारियों ने और अधिक जान-माल के नुकसान से बचने के लिए प्रभावित क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करने का आदेश दिया है और लोगों से भूस्खलन के जोखिम वाले प्रतिबंधित क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया है। नागरिक सुरक्षा की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार रविवार तक 163,193 परिवार या तो विस्थापित हो गये या बेघर हो गए जिनमें से अधिकांश क्षतिग्रस्त घर ला पाज़ विभाग में स्थित हैं।

गौरतलब है कि नवंबर में शुरू हुयी बारिश के मौसम बाद से अब तक 105 नगर पालिकाओं में भारी बारिश हुई है जिनमें से 37 पालिकाओं ने आपदा की स्थिति घोषित कर दी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups