Syria coastal conflict; सीरिया के तटीय इलाकों में संघर्ष में मरने वालों की संख्या 237 हुई

Sat, Mar 08 , 2025, 04:05 PM

Source : Uni India

दमिश्क। सीरिया के तटीय इलाकों में गुरुवार को शुरू हुए सैन्य संघर्ष (military conflict) के बाद से अब तक कम से कम 237 लोग मारे गए हैं। युद्ध निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स(Syrian Observatory for Human Rights)’ की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी शुक्रवार प्राप्त हुई। संस्था ने बताया कि मारे गए लोगों में सैन्यकर्मी, विपक्षी लड़ाके और नागरिक शामिल हैं, क्योंकि सरकारी बलों (government forces) ने लताकिया, टार्टस और हामा के गवर्नरेटों में पूर्व शासन के बचे हुए सैन्य गुटों पर अपना दमन जारी रखा है। ऑब्ज़र्वेटरी ने बताया कि ये झड़पें तब शुरू हुईं जब बंदूकधारियों ने समुद्र तट पर सैन्य बलों, चौकियों और मुख्यालयों पर घात लगाकर हमला किया।

ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, क्षेत्र में हिंसक झड़प और घात-प्रतिघात जारी रहने के कारण गुरुवार से अबतक मरने वालों की संख्या 237 हो गई है, जिसमें 142 गैर-लड़ाके शामिल हैं। मृतकों में सीरिया के रक्षा एवं आंतरिक मंत्रालयों के 50 सैनिक और अधिकारी तथा 45 विपक्षी लड़ाके भी शामिल हैं।

ऑब्जर्वेटरी ने संकेत दिया कि प्रमुख संघर्ष बिंदुओं पर अतिरिक्त बल और भारी हथियार तैनात किए गए हैं, क्योंकि ग्रामीण लताकिया और टार्टोस में लड़ाई अभी भी जारी है। ये झड़पें दिसंबर 2024 में पिछली सरकार के पतन के बाद से सबसे घातक है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups