गुंडों के बीच जबरदस्त भय है, उप्र में भाजपा तय है : केशव मौर्य

Sun, Feb 20 , 2022, 10:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ, 20 फरवरी(हि. स.)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav p maury) ने उत्तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। केशव प्रसाद मौर्य ने अपील से पहले दो पंक्ति का संदेश देते हुए कहा कि गुंडों के बीच जबरदस्त भय है, एक बार फिर यूपी में बीजेपी तय है।
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि आज, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान हो रहा है। मैं पंजाब की विधानसभाओं के समस्त मतदाताओं से अपील करता हूं कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने प्रदेश के विकास, सुशासन व समृद्धि के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान अवश्य करें।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आज तृतीय चरण का मतदान है।तृतीय चरण की विधानसभाओं के सभी मतदाता बंधुओं से अनुरोध करता हूँ कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए आप सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें और अधिक संख्या में मतदान करें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups