Israeli Air Strikes : दक्षिण लेबनान में इज़रायली हवाई हमले में 2 की मौत, 4 घायल

Sun, Feb 16 , 2025, 12:08 PM

Source : Uni India

बेरूत, 16 फरवरी (वार्ता)। दक्षिणी लेबनान (Southern Lebanon) के इक़लिम अल-तुफ़ा जिले (Iqlim al-Tuffah District) में एक इज़रायली हवाई हमले (Israeli air strikes) ने एक कार को निशाना बनाकर किये गये हमले में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) ने शनिवार शाम यह जानकारी दी।
स्थानीय समय के अनुसार हमला शाम करीब 7:20 बजे हुआ। एक इजरायली ड्रोन ने कार पर एक निर्देशित मिसाइल दागी, जिससे उसमें आग लग गई और अंदर बैठे दोनों यात्रियों की मौत हो गई।
इस बीच, नबातीह जिले में अरब सलीम नगर पालिका की तीन बहनों सहित चार महिलाएं, हमले के समय क्षेत्र से गुजरते समय घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए नबातिह शहर के नबीह बेरी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups