Polio Virus : पाकिस्तान के 8 जिलों में पोलियो वायरस मिला

Sun, Feb 16 , 2025, 11:53 AM

Source : Uni India

इस्लामाबाद, 16 फरवरी (वार्ता)। पाकिस्तान (Pakistan) के आठ जिलों (eight districts) से 15 जनवरी से 24 जनवरी, 2025 के बीच एकत्र किए गए पर्यावरण नमूनों में वाइल्ड पोलियो वायरस (Polio Virus) टाइप 1 (डब्ल्यूपीवी1) का पता चला है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
एनआईएच में पोलियो उन्मूलन के लिए क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार देश के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत के चार जिलों और उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तीन जिलों से एकत्र किए गए सीवेज नमूनों में शुक्रवार तक डब्ल्यूपीवी1 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया।
एनआईएच ने उच्च प्रतिरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौखिक पोलियो वैक्सीन की कई खुराक की आवश्यकता और 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को पूरा करने पर जोर दिया।
बयान में कहा गया है कि पोलियो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए, पाकिस्तान का पोलियो कार्यक्रम बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाता है, बच्चों को उनके दरवाजे पर टीके पहुंचाता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups