राणे के अधिश्ला में सीआरजेड के उल्लंघन का आरोप
सोमवार को जांच करने दोबारा जाएगी मनपा की टीम
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) के जुहू स्थित बंगले के निर्माण में सीआरजेड का उल्लंघन किए जाने और अवैध निर्माण किए जाने पर मनपा (Municipal Corporation) की ओर से नोटिस दिए गई है। राणे के जुहू स्थित अधिश्ला बंगले पर मनपा के के-वेस्ट वार्ड की टीम घर का नाप-जोख करने पहुंची लेकिन परिवार की ओर से सोमवार को आने की बात कहे जाने पर मनपा (Municipal Corporation) की टीम खाली हाथ लौट और अब सोमवार को मनपा की टीम जांच करने की जाएगी।
बता दें कि मनपा के के-वेस्ट वार्ड को शिकायत की गई थी कि जुहू स्थित बंगले में अवैध निर्माण और सीआरजेड का उल्लंघन किया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा की गई शिकायत पर मनपा की ओर से राणे के घर का माप जोख करने और फोटो निकालने की नोटिस दी गई थी। शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे मनपा की टीम 6 कर्मचारियों के साथ पुलिस बंदोबस्त लेकर नारायण राणे के बंगले पर पहुंची लेकिन बंगले में उपस्थित लोगों ने मनपा की टीम को सोमवार को आकर माप जोख करने और फोटो निकालने का आग्रह किया। इसके बाद मनपा की टीम 6 मिनट में राणे के बंगले से वापस लौट आई। मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि नारायण राणे के परिजनों की ओर से इस तरह मांग किए जाने के कारण अब टीम सोमवार को माप जोख करने जाएगी। गौरतलब हो कि भाजपा और शिवसेना के बीच चल रहे विवाद के कारण मनपा अधिकारियों को राणे के बंगले पर जाने के पहले पुलिस का भारी बंदोबस्त लेकर जाना पड़ा। मनपा अधिकारियों को पुलिस बंदोबस्त मिलने में देर हो गई जिसके चलते मनपा की टीम शाम 5 बजे उनके बंगले पर पहुंची थी। कहा जा रहा है कि भाजपा द्वारा पिछले कुछ दिनों से शिवसेना नेताओं पर हमला किया जा रहा है जिसके चलते शिवसेना मनपा को आगे कर कार्रवाई करने का दबाव डाल रही है। इसके पहले कंगना रानावत के साथ भी इसी तरह की कार्रवाई मनपा ने की थी। मनपा द्वारा आनन फानन में की गई कार्रवाई पर आज भी कोर्ट में मामला लंबित पड़ा है। कोर्ट से मनपा को इस मामले में फटकार तक सुननी पड़ी थी।
क्या कहते हैं नियम
बंगले में किसी प्रकार का अवैध परिवर्तन किया गया है ? एफएसआई का उल्लंघन किया है क्या ? मनपा के पास अवैध निर्माण को दंड लगाकर नियमित करने का भी अधिकार है। मनपा घर मालिक को खुद अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश देती है। दी गई समय सीमा में अवैध निर्माण को हटाया नहीं गया तो मनपा तोड़क कार्रवाई करती है। मनपा मात्र 24 घंटे एवं 72 घंटे की नोटिस देकर तोड़क कार्रवाई कर सकती है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 18 , 2022, 10:04 AM