300 prisoners swapped: यूएई की मध्यस्थता में रूस, यूक्रेन के बीच 300 कैदियों की अदला-बदली हुई!

Thu, Feb 06 , 2025, 07:22 AM

Source : Uni India

अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने बुधवार को रूस और यूक्रेन के बीच अपनी नवीनतम मध्यस्थता प्रयासों की सफलता की घोषणा करते हुए कहा कि उसकी मध्यस्थतामें 300 युद्ध कैदियों की अदला-बदली हुई।

यूएई के विदेश मंत्रालय (UAE Foreign Ministry) के एक बयान के अनुसार, इस अदला-बदली में यूक्रेन के 150 कैदी और रूस के 150 कैदी शामिल थे। मंत्रालय ने कहा कि इस नवीनतम घटनाक्रम के साथ, यूएई की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान किए गए कैदियों की कुल संख्या 2,883 तक पहुंच गई है।

मंत्रालय ने बयान में आगे कहा कि इस मध्यस्थता की सफलतापूर्वक समाप्ति के साथ, यूएई ने 2024 की शुरुआत से रूस और यूक्रेन के बीच कुल 12 सफल मध्यस्थताओं को पूरा किया है। मंत्रालय ने यूक्रेन में संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान करने हेतु सभी कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन करने, शरणार्थियों और कैदियों की दुर्दशा सहित संकट के मानवीय परिणामों में कमी लाने, के लिए देश की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups