Sweden school shooting: स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत, जांच और आगे की तलाश जारी

Wed, Feb 05 , 2025, 11:48 AM

Source : Uni India

हेलसिंकी। स्वीडन की ओरेब्रो काउंटी में एक वयस्क शिक्षा केंद्र रिसबर्गस्का स्कोलन (Risbergska Skolan) में मंगलवार शाम हुई गोलीबारी (Sweden school shooting) में 10 लोग मारे गए। स्वीडन पुलिस (Swedish police) ने बताया कि मृतकों में संदिग्ध शूटर भी शामिल है। जांच और आगे की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं है हालाँकि, प्रारंभिक निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि संदिग्ध ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया और पुलिस ने आतंकवाद का मकसद होने से इनकार (ruled out terrorism) किया है।

स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने मंगलवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य स्वीडन के ओरेब्रो में स्कूल में हुई गोलीबारी देश के इतिहास में सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी है। श्री क्रिस्टर्सन ने जनता से अटकलों से दूर रहने का आग्रह करते हुए इस बात पर जोर दिया कि अधिकारियों को अपनी जांच करने के लिए जगह दी जानी चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीडन के न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रोमर ने कहा, ''स्वीडन की जनता कारण जानना चाहती है, लेकिन जवाब के लिए इंतजार करना होगा। समय के साथ सब पता चल जायेगा।'' किंग कार्ल XVI गुस्ताफ ने एक बयान में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दिन को स्वीडन के लिए काला दिन बताया। उन्होंने पीड़ितों और घायलों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की और पुलिस, बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups