लखनऊ, 18 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला (National spokesperson Prem Shukla) ने कहा कि विपक्ष की बौखलाहट साबित करता है कि उप्र में एक बार से 300 पार के साथ भाजपा सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हार के डर से इतना घबरा गए हैं कि उन्हें अपने वयोवृद्ध पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को भी चुनाव प्रचार में उतारना पड़ रहा है। यह वही अखिलेश यादव हैं जिन्होंने नामांकन के वक्त यह कहा था कि करहल में चुनाव प्रचार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रेम शुक्ला (Prem Shukla) ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आजादी के सात दशक बाद जिनके घर में बिजली पहुंची है, वह लोग भाजपा का जबरदस्त समर्थन कर रहे हैं। केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकार में 44 लाख मकान दिए गए। विधवा पेंशन 500 से बढ़ाकर एक हजार किया गया। पहले उपचार के लिए अर्थ के अभाव में परेशानी होती थी। अब आयुष्मान भारत कार्ड दिया गया। उससे पांच लाख तक का मुफ्त में इलाज की व्यवस्था दी गई है। योगी सरकार में सुशासन के डंडे से माफिया में डर है। योगी सरकार में अपराधियों पर बुलडोजर चलाया गया है अवैध संपत्ति जब्त की गई है। वहीं पिछली सरकारों में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था।
भाजपा प्रवक्ता शुक्ला ने कहा कि अखिलेश ने नामांकन के वक्त कहा था कि अब हम करहल में प्रचार करने नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही करहल की जनता भी अखिलेश को नकार रही है। अखिलेश को अपने ''अब्बा जान'' मुलायम सिंह यादव को प्रचार के लिए ले जाना पड़ रहा है। मुलायम सिंह को याद दिलाना पड़ा कि अखिलेश यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। तब उन्होंने जनता से वोट की अपील की। इससे यह बात भी साबित हो रही है कि उन्हें जबरन ले जाया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा पांच वर्ष बाद जब चुनाव में जाती है तो पूरे कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत करती है। आज उत्तर प्रदेश में 33 मेडिकल कालेज बन रहा है। देश का पहला राज्य है जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक साथ नौ मेडिकल कालेज का उद्घाटन किया। 70 साल में केवल 13 मेडिकल कालेज ही बन पाए थे। पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हो गया। इसके बावजूद अखिलेश भारतीय जनता पार्टी को भारतीय झूटी पार्टी कह रहे हैं। उन्हें कम अक्ल अखिलेश कहा जाए तो ज्यादा नहीं होगा। इसके साथ ही प्रेम शुक्ला ने योगी सरकार के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि ढाई करोड़ किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये सालाना दिया जा रहा है। एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया गया है। अब यूपी से आम आदमी पलायन नहीं करेगा। अब केवल माफिया ही पलायन करेगा।
भाजपा नेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर (Union Minister of State Shantanu Thakur) ने कहा कि भाजपा ही एक पार्टी है जिसके नेतृत्व में भारत का सम्पूर्ण विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अब तक की सरकारों में सबसे बेहतर काम किया है। प्रदेश की जनता इसे महसूस भी कर रही है। यही वजह है कि इस बार भी भाजपा को 300 के पार सीटें मिलने जा रही हैं।
योगी सरकार के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि जिन क्षेत्रों में दो चरण के चुनाव सम्पन्न हुए वहां दंगाइयों का बोलबाला था। योगी सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ। अब तीसरे चरण में जिन क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां की जनता माफिया, भूमाफिया से पीड़ित थी। हर क्षेत्र में भाजपा सरकार में विकास हुआ है। बुंदेलखंड क्षेत्र की पानी की समस्या को दूर किया जा रहा है। जनता खुश है। लोगों को इंतजार है कि जल्द से जल्द मतदान कर भाजपा सरकार बनाएं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 18 , 2022, 02:44 AM