policeman death: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पोलियो अभियान में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी की गोलीबारी में मौत!

Mon, Feb 03 , 2025, 08:58 PM

Source : Uni India

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार सुबह पोलियो अभियान (Polio campaign) के दौरान तैनात एक पुलिसकर्मी की अज्ञात आतंकवादियों की गोलीबारी में मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। शिन्हुआ ने जिले के सूत्रों के हवाले से बताया कि यह घटना खैबर जिले में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:20 बजे हुई, जहां पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया।

सूत्रों ने बताया कि हमलावर पुलिसकर्मी की बंदूक छीनने के बाद मौके से भाग गए। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि सूत्रों ने संकेत दिया है कि इस क्षेत्र में आतंकवादी समूहों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिनमें प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े गुट भी शामिल हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमले की जांच शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने रविवार को वर्ष 2025 के लिए एक राष्ट्रव्यापी पोलियो विरोधी अभियान की शुरुआत की, जिसमें दक्षिण एशियाई देश से पोलियो बीमारी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए उनकी सरकार के दृढ़ संकल्प की पुष्टि की गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups