मॉस्को। रूस में उड़ान सुरक्षा (flight safety in Russia) सुनिश्चित करने के लिए अस्त्रखान, कज़ान, उल्यानोवस्क, निज़नेकमस्क और सेराटोव हवाई अड्डों (Saratov airports) पर विमानों के आगमन एवं प्रस्थान पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह जानकारी रूसी संघीय वायु परिवहन एजेंसी (Rosaviatsiya) के प्रवक्ता आर्टेम कोरेन्याको ने दी।
उन्होंने टेलीग्राम पर कहा कि नागरिक विमान उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, आज सुबह हवाई अड्डों पर विमानों के आगमन एवं प्रस्थान पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए, जिनमें अस्त्रखान, कज़ान, उल्यानोवस्क, निज़नेकमस्क और सेराटोव शामिल हैं।
हवाई अड्डों से अस्थायी रूप से उड़ानों का आगमन एवं प्रस्थान स्थगित कर दिया गया है। कोरेन्याको ने कहा कि विमान चालक दल, हवाई यातायात नियंत्रक और हवाई अड्डा सेवाएं उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं और यही मुख्य प्राथमिकता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 03 , 2025, 02:57 PM