जापान के पास यूएनएससी का स्थायी सदस्य बनने का कोई मौका नहीं!

Fri, Jan 31 , 2025, 09:10 PM

Source : Uni India

सरंस्क। जापान के पास संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का स्थायी सदस्य बनने का कोई मौका नहीं है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा (Maria Zakharova)ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि जापान के पास कोई स्वतंत्र राजनीतिक आवाज़ नहीं है।

सुश्री ज़खारोवा ने एक ब्रीफिंग के दौरान कहा ''जापान के लिए यूएनएससी की स्थायी सदस्यता प्राप्त करने का कोई मौका नहीं है। किस उद्देश्य से , अमेरिका के पास एक दूसरी कुर्सी हो, जिसमें सिर्फ़ एक तरफ जापान और दूसरी तरफ अमेरिका हो।'' उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद में तीन नाटो देश हैं, जो एक ही तरह से काम करते हैं और वोट देते हैं।

प्रवक्ता ने कहा इस बीच जापान भले ही नाटो का सदस्य न हो, लेकिन अमेरिका के प्रभाव से ''अपनी पहचान की रक्षा'' करने के लिए उसके पास कोई आवाज़ भी नहीं है।
सुश्री ज़खारोवा ने कहा, ''सुरक्षा परिषद का विस्तार सुसंगत और मापा तरीके से किया जाना चाहिए, मुख्य रूप से वैश्विक दक्षिण के देशों की मदद से जिनका प्रतिनिधित्व कम है और जिनकी अपनी अंतरराष्ट्रीय नीतियां हैं, अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनके अपने विचार हैं।'' उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) ने कहा कि भारत, ब्राजील और अफ्रीकी देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट प्राप्त करने की आवश्यकता है लेकिन जर्मनी और जापान को नहीं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups