नैरोबी। केन्या में गुरूवार शाम को एक हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त (light plane crash) हो गया जिसमें एक विदेशी जोड़े की मौत हो गयी। केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (KCAA) के महानिदेशक एमिल अराओ (Director General Emil Arao) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैरोबी से उड़ान भर नाकुरू काउंटी में मबारुक की तरफ़ जा रहा सेसना 185 विमान नाइवाशा झील किनारे (Naivasha lakeside) शहर में स्थानीय समय अनुसार शाम 1714 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अराओ ने कहा कि विमान में दो लोग मौजूद थे और दोनो ही मारे गये।
केसीएए महानिदेशक ने कहा कि वह दुर्घटना से संबंधित अधिकारियों के साथ दुर्घटना की जानकारी एकत्र करने के लिए जुटे हुए हैं। नाइवाशा पुलिस उपप्रमुख चार्ल्स मवाई ने बताया कि अभी तक दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन धुंध की वजह से खराब दृश्यता दुर्घटना का एक कारण हो सकता है। विमानन विशेषज्ञों को जांच करने के लिये घटनास्थल पर बुला लिया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 31 , 2025, 04:33 PM