लखनऊ, 17 फरवरी (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi)के बयान पर कांग्रेस पार्टी घिरती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP President Swatantra Dev Singh) ने ट्वीट कर पूछा कि पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी-बिहार के लोगों को बाहर निकाल कर लाहौर-कराची के लोगों को बसाना चाहते हैं क्या? स्वतंत्रदेव सिंह (Swatantradev Singh) ने कहा कि चन्नी के बयान के बाद भी दोनों भाई-बहन ताली बजाते हुए नजर आए।
चन्नी के बयान को उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है। विभिन्न पार्टियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के बयान की कड़ी आलोचना की है।
गौरतलब है कि, पंजाब के मुख्यमंत्री ने बुधवार को पंजाब के रूपनगर में कांग्रेस उम्मीदवार बरिंदर सिंह ढिल्लो के पक्ष में प्रचार करने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची थीं। प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में चरणचीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में बिहार, यूपी के भाइयों को न घुसने दें। चन्नी के भाषण के दौरान और इसके बाद प्रियंका मुस्कुराती रहीं, उन्होंने खूब तालियां भी बजाईं। इसके बाद प्रियंका ने संबोधन के दौरान कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे बच्चों में पंजाबी खून में है। सब मिलकर पूरे देश को दिखाएंगे कि नई राजनीति यहां से शुरू होगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 17 , 2022, 11:42 AM