Flood warning: श्रीलंका में भूस्खलन, बाढ़ की चेतावनी जारी!

Sun, Jan 19 , 2025, 09:16 PM

Source : Uni India

कोलंबो। श्रीलंका के कई जिलों और प्रांतों में रविवार को भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी। नेशनल बिल्डिंग एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (NBRO) ने बदुल्ला, कैंडी, कुरुनेगला और मटाले जिलों के लिए भूस्खलन की चेतावनी जारी (Warning issued) की, जो सोमवार सुबह तक प्रभावी रहेगी।

सिंचाई विभाग ने पूर्वी और उत्तर मध्य प्रांतों, खासकर महावेली नदी बेसिन (Mahaweli River Basin) के निचले इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की। यह चेतावनी मंगलवार सुबह तक प्रभावी रहेगी, क्योंकि नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मानसून वर्तमान में सक्रिय है और आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने का अनुमान है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups