अलवर। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Minister Bhupendra Yadav) ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र (India's democracy) पर सवाल किया है जिसे कोई भी देश भक्त स्वीकार नहीं करेगा। यादव आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पर स्वामित्व योजना ओर स्टार्टअप योजना (Ownership Scheme and Startup Scheme) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में इंडी गठबंधन पूरी तरह बिखर गया है। ये गठबंधन की निराशा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं कि कांग्रेस इंडियन स्टेट से लड़ रही है। कोई भी देश भक्त इस बात को स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने अस्वीकार कर दिया और शिव सेना भी इनको आंखें दिखाने में लगी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि ‘केजरीवाल की माया केजरीवाल ही जानते’ हैं, लेकिन दिल्ली वाले उनको दिल्ली के मायाजाल से मुक्त करना चाहते हैं।
यादव ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा ये सब लोकसभा में आये थे। अब सब बिखर गये। जब साथ आकर भाजपा के खिलाफ सफल नहीं हो सके तो अकेले क्या कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आप एवं कांग्रेस एक-दूसरे पर सवाल कर रहे। कांग्रेस तो आप की विश्वसनीयत पर सवाल करती है। आप पार्टी वाले कांग्रेस की विश्वसनीयत पर सवाल खड़े करते हैं। ये मिलकर भी भाजपा के खिलाफ सफल नहीं हो सके तो अकेले कैसे संभव है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुये कहा कि दिल्ली चुनाव में मुफ्त की योजना को लेकर कहा कि सब जानते हैं कि चांद सितारे तोड़ना किसी के बस की बात नहीं है। हकीकत पूरी तरह अलग है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 18 , 2025, 03:33 PM