कांगो में गंभीर मलेरिया के कारण होती है अज्ञात बीमारी: स्वास्थ्य मंत्रालय

Fri, Jan 17 , 2025, 11:13 AM

Source : Uni India

किंशासा। स्वास्थ्य अधिकारियों ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में फैली अज्ञात बीमारी (unknown disease) के कारणों का पता लगा लिया है और बताया है कि इसका कारण कुपोषण की वजह से होने वाला गंभीर मलेरिया (malaria) है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दक्षिण-पश्चिमी क्वांगो प्रांत (southwestern Kwango province) के पांजी स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले अक्टूबर से फैल रही बीमारी का जिक्र करते हुए गुरुवार को कहा, “आख़िरकार रहस्य सुलझ गया है, यह गंभीर मलेरिया है, जो कुपोषण से कमजोर इलाके में श्वसन रोग का रूप ले रहा है।”

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में राष्ट्रपति फेलिक्स त्शिसेकेदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के अनुसार, 2025 के दूसरे महामारी विज्ञान सप्ताह तक एक गंभीर स्थिति सामने आई है। अब तक कुल 2,774 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 77 लोगों की मौत हो चुकी है।

 इस समय इस बीमारी से मृत्यु दर 2.8 प्रतिशत है, जो इस बीमारी की गंभीरता को दर्शाती है। पिछले वर्ष दिसंबर में डीआरसी सरकार ने इस बीमारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए ‘अधिकतम सतर्कता’ की स्थिति घोषित की थी। इस बीमारी का कारण पहले अज्ञात था तथा इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में चिंताएं बढ़ गई थीं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups