याउंडे। कैमरून के युद्धग्रस्त अंग्रेजी भाषी क्षेत्र उत्तर-पश्चिम में सरकारी बलों और अलगाववादियों के बीच गुरुवार को हुई झड़प में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार गोलीबारी क्षेत्र के मुख्य शहर बामेंडा के पड़ोस में हुई। यहां सरकारी बलों ने अलगाववादी घुसपैठ (separatist infiltration) के प्रयास को विफल कर दिया था।
उन्होंने कहा, "अलगाववादियों ने नताबेसी में एक सैन्य चौकी पर हमला किया। हमारे बहादुर बलों ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी की। तभी गोली लगने से एक नागरिक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। हमारी सेना उनके ठिकानों तक उनका पीछा कर रही है।" उल्लेखनीय है कि 2017 से कैमरून (Cameroon)के दो एंग्लोफोन क्षेत्रों उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में अलगाववादी विद्रोह चल रहा है। सशस्त्र अलगाववादी बड़े पैमाने पर फ्रांसीसी भाषी कैमरून से अलग होने और क्षेत्रों में एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 17 , 2025, 09:51 AM