Wanted criminal who: पुलिस पर हमला करने वाला वांछित अपराधी को लगी गोली, किया गिरफ्तार

Thu, Jan 16 , 2025, 06:47 PM

Source : Uni India

चेन्नई। तमिलनाडु में एक वांछित अपराधी ‘बम्ब’ (Bomb) सरवनन (Saravanan attacked) को गुरुवार को जब उत्तरी चेन्नई में गिरफ्तार करने की कोशिश की गयी तो उसने उप-निरीक्षक पर हमला कर दिया। पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि 45 वर्षीय अपराधी ने पुलिस टीम को देखकर उपनिरीक्षक पर हमला करने के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चला दी, जिससे वह पैर में गोली लगने के बाद घायल हो गया। 

उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में इलाज के लिए सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज (Government Stanley Medical College) एवम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वांछित अपराधी सरवनन छह हत्या के मामलों सहित 30 से अधिक मामलों में शामिल था। हालाँकि, उसकी वकील पत्नी महालक्ष्मी ने आरोप लगाया कि उनके पति को आंध्र प्रदेश के चित्तूर में गिरफ्तार किया गया और उन्हें अदालत में पेश किए बिना लगभग 24 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। वांछित अपराधी की पत्नी ने यह भी दावा किया कि सरवनन पिछले 15 वर्षों से किसी भी मामले में शामिल नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups