दक्षिण अफ़्रीका में अवैध खदान में दबकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हुई

Thu, Jan 16 , 2025, 11:44 AM

Source : Uni India

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में एक सोने की खदान (gold mine) में दबकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गयी है। दक्षिण अफ़्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि उत्तर पश्चिम प्रांत में स्टिलफ़ोन्टेन खदान (Stilfontein mine) में सोमवार को बचाव अभियान शुरू होने के बाद से कुल 246 जीवित लोगों और 78 शवों को बाहर निकाला है।

एसएपीएस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एथलेंडा माथे ने शिन्हुआ को बताया, 'हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि अभियान बंद कर दिया गया है।' उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब बचाव अभियान में शामिल स्वयंसेवकों ने मीडिया को बताया कि जमीन के अंदर कोई और जीवित व्यक्ति या शव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अत्याधुनिक उपकरणों के साथ बचाव कर्मी फिर खदान में यह पता लगाने के लिए उतरेंगे कि यहां कोई श्रमिक मौजूद तो नहीं रह गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups