नीदरलैंड के हेग में 700 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Sun, Jan 12 , 2025, 02:35 AM

Source : Uni India

हेग, 12 जनवरी (वार्ता)। नीदरलैंड (Netherlands) में हेग (Hague) के पास एक मोटरवे पर प्रदर्शन कर रहे 700 से अधिक जलवायु कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया।
डच पुलिस ने बताया कि सभी प्रदर्शनकारीयों ने सड़क अवरुद्ध कर दी थी और जाने से इनकार कर दिया तभी उन्हें हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लिए गए लोगों में से 12 व्यक्तियों पर राजद्रोह और हमले जैसे अपराधों के आरोप लगाए गए और उन्हें पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया। शेष प्रदर्शनकारियों को बस द्वारा शहर से बाहर ले जाया गया और बाद में दिन में रिहा कर दिया गया।
डच मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शनकारी तेल, प्राकृतिक गैस और कोयला कंपनियों के लिए जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को समाप्त करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।
नाकाबंदी पर नगर निगम के प्रतिबंध और स्क्रीन और बाड़ जैसे उपायों के बावजूद, सैकड़ों कार्यकर्ता राजमार्ग तक पहुंचने में कामयाब रहे। कुछ लोगों ने खुद को सड़क पर जंजीरों से बांध लिया, जिसके परिणामस्वरूप यातायात घंटों बाधित रहा।
पुलिस ने अंततः भीड़ को तितर-बितर करने और सड़क साफ़ करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में नाबालिग का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार, चेकअप के बहाने ट्रॉमा केयर सेंटर के पास शौचालय में ले गया था   
Bihar Assembly Election 2025: राजद नेता तेजस्वी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, तो मुकेश साहनी बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित
Jogeshwari Fire : नगरपालिका की बड़ी चूक! जोगेश्वरी जेएमएस बिजनेस पार्क की इमारत में लगी  भीषण आग, तीन मंजिलें जलकर खाक; 17 लोगों को बचाया गया  
‘एक्स त्रिशूल’ से बदलेगी युद्ध की परिभाषा! दक्षिणी कमान का फोकस अब संयुक्त रणनीति और तकनीकी तालमेल पर
अवैध बंगलादेशियों वापस जाओ! त्रिपुरा में नागरिक समाज के बंद से जनजीवन प्रभावित! मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups