नाशिक। नाशिक मनपा द्वारा बनाए जाने वाले आईटी पार्क का भूमि पूजन 1 मार्च को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) के हाथों किया जाएगा। महापौर सतीश कुलकर्णी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आईटी पार्क के बारे में चर्चा शुरू थी। 4 माह पहले मनपा की महासभा में आईटी पार्क का प्रस्ताव पारित किया गया था। इस मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे से नाशिक मनपा का प्रतिनिधिमंडल गत दिनों महापौर सतीश कुलकर्णी के नेतृत्व में मिला था।
महापौर सतीश कुलकर्णी ने कहा कि नाशिक के आडगांव स्थित आईटी पार्क बनकर तैयार होने वाला है। इस आईटी पार्क के लिए केंद्रीय लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा 20 करोड़ की मदद मिलने वाली है। मनपा स्थाई समिति अध्यक्ष गणेश गीते ने कहा कि गांव परिसर में तकरीबन 325 एकड़ भूमि में यह आईटी पार्क का निर्माण होने वाला है। 33 सालों के लिए किसानों से यह भूमि लीज पर ली गई है। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष गिरीश पालवे, उपमहापौर भिकुबाई बागुल आदि उपस्थित थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 15 , 2022, 10:34 AM