ओटावा. भारत से टकरार कर रहे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Prime Minister Justin Trudeau) ने आखिरकार अपना विकेट गंवा दिया। जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सांसदों के दबाव और लिबरल पार्टी के भीतर घटती लोकप्रियता के कारण जस्टिन ट्रूडो को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।
जस्टिन ट्रूडो 2015 से कनाडा के प्रधान मंत्री हैं। हालाँकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रूडो तत्काल पद छोड़ देंगे या नया नेता चुने जाने तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि लिबरल पार्टी (Liberal Party) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी नेतृत्व के मुद्दों पर निर्णय लेगी और इस सप्ताह बैठक करेगी।
उम्मीद है कि नया नेता चुने जाने तक ट्रूडो अपने पद पर बने रहेंगे। लिबरल पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि अगले नेता पर निर्णय लेने में कम से कम तीन महीने लगेंगे, हालांकि पार्टी के संविधान में न्यूनतम चार महीने का प्रावधान है।
ट्रूडो सत्ता में कब आये?
हालाँकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि लिबरल पार्टी को नया नेता मिलने तक ट्रूडो अंतरिम प्रधानमंत्री बने रहेंगे या नहीं। दरअसल, ट्रूडो 2015 में भारी जीत के साथ सत्ता में आये थे। इसके बाद उन्होंने 2019 और 2021 में भी अपने लिबरल्स को जीत दिलाई। लेकिन जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, वह वर्तमान में कंजर्वेटिव पार्टी के अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी पियरे पोइलीवेरे से 20 अंक पीछे हैं।
ट्रूडो ने इस्तीफा क्यों दिया?
ट्रूडो पर सदस्यों की ओर से इस्तीफा देने का दबाव था। सांसद खुलेआम उनके खिलाफ मैदान में उतर आए थे। इन्हें हटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इतना ही नहीं, पार्टी की बैठक में भी उन पर सवालों की बौछार कर दी गई। अब, ट्रूडो के नेतृत्व में लिबरल पार्टी को लगने लगा कि कनाडा में उसकी हार निश्चित है। इसीलिए ट्रूडो ने इस्तीफा दे दिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 06 , 2025, 10:24 PM