बर्लिन। जर्मनी में मैगडेबर्ग के क्रिसमस बाजार (Christmas market) में गत 20 दिसंबर को कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छठे पीड़ित की मौत हो गई है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को दी। जर्मनी में नाम्बर्ग, सैक्सोनी-एनहाल्ट की राजधानी मैगडेबर्ग में सरकारी अभियोजक के कार्यालय के अनुसार कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला (Injured woman) ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया।
यह दुर्घटना 20 दिसंबर को हुई, जब एक 50 वर्षीय व्यक्ति (year-old man) ने बाजार में भीड़ पर अपनी कार चढ़ा दी। इस घटना में अब तक नौ वर्षीय एक लड़के और पांच महिलाओं की जान चली गई है, जबकि कम से कम 299 लोग घायल हुए हैं। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संदिग्ध मूल रूप से सऊदी अरब का एक डॉक्टर है जिसे हिरासत में लिया गया है। वह अप्रैल 2023 और अक्टूबर 2024 के बीच सात मामलों में पुलिस जांच में शामिल है। इस मामले की जांच चल रही है। अधिकारी संदिग्ध की मानसिक हालत का आकलन कर रहे हैं और नौम्बर्ग लोक अभियोजक कार्यालय ने कहा है कि विशेषज्ञों द्वारा उसके (आरोपी) मानसिक हालत के बारे में मालूम किया जायेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jan 06 , 2025, 08:02 PM