छत्रपति संभाजी राजे के आंदोलन को भाजपा का समर्थन

Tue, Feb 15 , 2022, 10:13 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता
मुंबई। मराठा समाज को आरक्षण देने व अन्य मांगों को लेकर 26 फरवरी को उपवास की घोषणा करने वाले छत्रपति संभाजी राजे को भाजपा ने समर्थन देने का निर्णय लिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि ओबीसी और  मराठा समाज को एक सूत्र में बांधते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने मराठा समाज के लिए शिक्षा व रोजगार में सहूलियत के साथ ही आरक्षण भी दिया। लेकिन महाविकास आघाड़ी सरकार के कारण आरक्षण रद्द हो गया, साथ ही मराठा समाज के लिए भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए योजनाओं का क्रियान्वयन भी नहीं हो रहा है।
पाटिल ने कहा कि फडणवीस सरकार ने मराठा समाज के लिए सारथी संस्था को शुरू कियामराठा समाज के विद्यार्थियों का फीस के लिए 785 करोड़ रुपये खर्च किया गया। अण्णासाहेब पाटिल महामंडल के माध्यम से युवक- युवतियों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए बिना ब्याज के दस लाख की कर्ज योजना को शुरू किया गया.  मराठा समाज के बच्चों के लिए छात्रावास को शुरू किया गया लेकिन आज यह सब बंद है। जिससे छत्रपति उदयनराजे भोसलेछत्रपति संभाजीराजे भोसले और राजे समरजित सिंह घाटगे जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज और शाहू महाराज की परंपरा के मान्यवरों को मराठा समाज के लिए सड़क पर उतरना पडेगा। उन्होंने कहा कि मराठा समाज के लिए हमारी पार्टी के झंडे के नीचे आंदोलन शुरु किया तो इसमें राजनीतिक मोड़ आ जाएगा। भाजपा आंदोलन करने वाले को पूरा समर्थन देगी। मंत्री छगन भुजबल के बयान का जवाब देते हुए पाटिल ने कहा कि वे एक समाज को लक्ष्य करके बोल रहे हैं। उन्हें संभाल कर बोलना चाहिए। यह जातिवाद उन्हें बहुत महंगा पड़ेगा। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया का सत्कार करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुणे में मामला दर्ज करने पर पाटिल ने कहा कि सोमैया पर जानलेवा हमला करने वाले शिवसैनिकों पर हत्या के प्रयास का आपराधिक मामला पुलिस ने दर्ज नहीं किया लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups