माइक्रोसॉफ्ट वित्तीय वर्ष 2025 में एआई डेटा केंद्रों पर 80 अरब डॉलर खर्च करेगा

Sat, Jan 04 , 2025, 12:26 PM

Source : Uni India

सैन फ्रांसिस्को।  माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) वित्तीय वर्ष 2025 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) डेटा केंद्र बनाने के लिए 80 अरब डॉलर खर्च करेगाl माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने और दुनिया भर में एआई तथा क्लाउड-आधारित अनुप्रयोगों को तैनात करने के लिए तकनीकी दिग्गज एआई-सक्षम डेटा केंद्र (AI-enabled data centers) बनाने की योजना बना रही है।"

माइक्रोसॉफ्ट के उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ के अनुसार उस 80 अरब डॉलर के आवंटन में से आधे से अधिक अमेरिका में खर्च किया जाएगा। कंपनी का 2025 वित्तीय वर्ष जून में समाप्त हो रहा है। श्री स्मिथ ने लिखा, "जैसा कि हम भविष्य की ओर देखते हैं, यह स्पष्ट है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता दुनिया को बदलने वाली जीपीटी बनने के लिए तैयार है।

 एआई अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने और उत्पादकता को बढ़ावा देने का वादा करता है।" कथित तौर पर माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई ने स्टारगेट नामक एआई सुपरकंप्यूटर के निर्माण पर बातचीत की। इस सुविधा के निर्माण में 100 अरब डॉलर से अधिक की लागत आने का अनुमान लगाया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups