फर्रुखाबाद : मेजर सुनील दत्त की चुनावी डगर आसान कर गए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य

Tue, Feb 15 , 2022, 03:22 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

फर्रुखाबाद, 15 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)सदर विधानसभा उम्मीदवार मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की राह आसान कर गए हैं।
उन्होंने मतदाताओं से जोरदार अपील करते हुए कहा, मेजर की जीत को वह हमारी जीत समझ कर अधिक मतदान करें, जिससे सपा समाप्त वादी पार्टी बन जाए। इससे पीढ़ियों का भला होगा। उपमुख्यमंत्री ने इस वचन और वादे को पूरा करने के लिए जनता के दोनों हाथ भी उठवाये। उनके आने के बाद सपा से जुड़ रहे शाक्य जाति के मतदाता फिर भाजपा के खेमे में आ गए।
बताते चलें कि, सपा समर्थित उम्मीदवार सुमन मौर्य ने यहां विरादरी कार्ड खेल कर शाक्य जाति के मतदाताओं को सपा की झोली में लाने का प्रयास किया था। सपा उम्मीदवार की इस चाल को मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद Keshav Prasad को लाकर तुरुप चाल चल, नहले पर दहला मार दिया।
उपमुख्यमंत्री ने मतदाताओं से खचाखच भरे सभास्थल पर भाजपा के लिए वोट मांगे और चारों उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। चुनावी सभा में शाक्य जाति के मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उपमुख्यमंत्री के यहां आने से मेजर की चुनावी डगर काफी आसान हो गई है।
कार्यक्रम में मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर क्षेत्र के प्रत्याशी सुशील शाक्य, भोजपुर क्षेत्र के प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौर एवं कायमगंज सीट की प्रत्याशी डॉक्टर सुरभि, सांसद मुकेश राजपूत आदि पदाधिकारी मौजूद रहें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups